सड़कों पर कूड़ा बिखेरकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Feb 28, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - शाहाबाद में शनिवार को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने दो माह से रुके वेतन के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कूड़ा सड़कों पर बिखेरकर अपना आक्रोश जताया। एक माह का वेतन मिलने के बाद भी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई। विधायक रजनी तिवारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

सड़कों पर कूड़ा बिखेरकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

शाहाबाद। शाहाबाद में शनिवार को नगर पालिका के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने दो माह से रुके वेतन के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डंप किए गए कूड़े को सड़कों पर बिखेरकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। देखते ही देखते मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद एक माह का वेतन मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मचारी मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सफाई संगठन के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कर्मचारियों के खातों में दो महीने का बकाया वेतन नहीं पहुंचता।

तब तक हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा। शहर में कूड़ा फैलाकर प्रदर्शन होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद विधायक और उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने फोन पर संगठन अध्यक्ष संजय वाल्मीकि से बातचीत कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद महज एक घंटे के भीतर ही सफाई कर्मचारियों के खातों में एक माह का बकाया वेतन भेज दिया गया। सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि ने बताया कि एक माह के वेतन का भुगतान किया गया है जबकि एक माह का वेतन का भुगतान रुका है। इसी को लेकर हड़ताल जारी रहेगी। त्योहार के मौके पर पूरा वेतन मिलना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।