Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsConflict Between Village Head and Secretary Halts Development Work in Mahitapur
प्रधान सचिव में खींचतान, भुगतान न होने से विकास कार्य प्रभावित

प्रधान सचिव में खींचतान, भुगतान न होने से विकास कार्य प्रभावित

संक्षेप:

Hardoi News - करवाए गए विकास कार्यों का भुगतान न करने पर ग्राम प्रधान को नोटिस जारीहरदोई। सांडी विकास खंड की महितापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान खुशबू यादव और ग्

Nov 14, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। सांडी विकास खंड की महितापुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान खुशबू यादव और ग्राम पंचायत सचिव देशराज के बीच खींचतान से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिव ने प्रधान के विरुद्ध ग्राम पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों का भुगतान न करने की शिकायत की है। सचिव की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने प्रधान को नोटिस जारी किया है। खंड विकास अधिकारी काजल ने बताया गर्वनर के मकान के पास आरसीसी एवं नाली निर्माण, कुआं पर सोक पिट, कबड्डी खेल मैदान, ग्राम चौपाल का आयोजन, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भुगतान बाकी है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर भुगतान न होने की वजह से विकास कार्य लटके हुए हैं।गौरतलब हो कि 22 अगस्त को प्रधान पति और ग्राम पंचायत सचिव के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रधान पति ने सचिव के साथ मारपीट की थी। इस प्रकरण के बाद ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। हालांकि इस प्रकरण के बाद हाल ही में सचिव का तबादला कर दिया गया है, पर पूर्व में करवाए गए कार्यों के भुगतान न होने से फिर से प्रकरण तूल पकड़ रहा है।