अब एलईडी पर दिखेगी दवाओं की सूची और 24 घंटे मिलने वाली सुविधाएं

Dec 31, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई मेडिकल कॉलेज ने दवा काउंटर पर मरीजों को कम दवा मिलने की शिकायतों को हल करने के लिए नई पहल शुरू की है। अब दवाओं की उपलब्धता एलईडी डिस्प्ले पर सार्वजनिक रूप से दिखाई जाएगी। इससे मरीज जान सकेंगे कि कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और दवा न मिलने का बहाना खत्म होगा।

अब एलईडी पर दिखेगी दवाओं की सूची और 24 घंटे मिलने वाली सुविधाएं

हरदोई। मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर मरीजों को कम दवा मिलने की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्राचार्य ने नई पहल शुरू की है। अब फार्मासिस्ट की मौखिक जानकारी पर नहीं, बल्कि एलईडी डिस्प्ले पर दवाओं की उपलब्धता सार्वजनिक रूप से दिखाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। कई बार पांच दवाएं लिखे जाने पर केवल दो या तीन ही उपलब्ध कराई जाती थीं। इसी समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की पुरुष व महिला ओपीडी और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में एलईडी डिस्प्ले लगाने का निर्णय लिया गया है।

एलईडी स्क्रीन पर दवा काउंटर पर उपलब्ध सभी औषधियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इससे मरीज और तीमारदार स्वयं देख सकेंगे कि कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। इससे दवा न मिलने का बहाना खत्म होगा और मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी भी नहीं रहेगी। अभी तक दो एलईडी आ चुकी हैं प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि जिला अस्पताल की पुरुष व महिला ओपीडी में लगाने के लिए दो एलईडी डिस्प्ले आ चुकी हैं। आगे इस व्यवस्था को और विस्तारित किया जाएगा। इन भवनों के पास भी लगेगी एलईडी उन्होंने बताया कि आगामी समय में इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, पैथोलॉजी, आईपीडी भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी एलईडी लगाई जाएंगी। इन पर 24 घंटे उपलब्ध रहने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।