Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsNew Electricity Connection Rules Ease Process for Domestic Consumers in Hardoi
300 मीटर तक पोल दूरी पर भी मिलेगा बिजली कनेक्शन

300 मीटर तक पोल दूरी पर भी मिलेगा बिजली कनेक्शन

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है। विद्युत विभाग ने 40 मीटर की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। अब 300 मीटर तक की दूरी पर भी कनेक्शन मिल सकेगा। नई व्यवस्था में फिक्स्ड शुल्क पर कनेक्शन दिया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।

Jan 15, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन लेना अब पहले की तुलना में आसान, सस्ता और पारदर्शी हो गया है। विद्युत विभाग ने 40 मीटर की पुरानी बाध्यता को समाप्त करते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब 300 मीटर तक विद्युत पोल की दूरी होने पर भी घरेलू उपभोक्ताओं को कनेक्शन मिल सकेगा। इस नई प्रणाली में स्टीमेट व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर उपभोक्ताओं को स्टीमेट बनवाना पड़ता था। इसमें पोल, तार और अन्य संसाधनों के नाम पर 70 से 80 हजार रुपये तक खर्च आ जाता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही विभागीय चक्कर और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी आम थीं। नई व्यवस्था के तहत निश्चित (फिक्स्ड) शुल्क पर कनेक्शन मिलेगा। इससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी। नई व्यवस्था में न्यूनतम दो किलोवॉट का कनेक्शन दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोवॉट कनेक्शन के लिए 100 मीटर तक की दूरी पर फिक्स्ड शुल्क 5500 रुपये और 101 से 300 मीटर तक के लिए 7555 रुपये निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था विशेष रूप से मध्यम वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी मानी जा रही है। हालांकि, 40 मीटर से कम दूरी वाले उपभोक्ताओं को इस बदलाव से कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि अब न्यूनतम कनेक्शन क्षमता बढ़ा दी गई है। बोले जिम्मेदार 40 मीटर की बाध्यता समाप्त करने का शासनादेश प्राप्त हो चुका है। जल्द ही जिले में इस नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे सौदेबाजी, देरी और उत्पीड़न की शिकायतें खत्म होंगी। उपभोक्ता को कनेक्शन समय से मिल सकेगा। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय