अब स्पर्श से होगा सामग्री व प्रशासनिक मद का भुगतान

Jan 28, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत मनरेगा के कार्यों का भुगतान नई प्रणाली से किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर एसएनए-स्पर्श प्रणाली का उपयोग होगा, जिससे सभी भुगतान डिजिटल रूप से किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी संबंधित हस्ताक्षरकर्ताओं पर होगी।

अब स्पर्श से होगा सामग्री व प्रशासनिक मद का भुगतान

हरदोई। मनरेगा के स्थान पर शुरू की गई विकसित भारत जी रामजी योजना नए कलेवर में सामने आई है, योजना में करवाए गए कार्यों का सामग्री एवं प्रशासनिक मद भुगतान की भी नई व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर ग्राम विकास आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को एसएनए- स्पर्श प्रणाली से भुगतान करवाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि यह नवीन प्रणाली पीएफएमएस, राज्य की आईएफएमएस और भारतीय रिज़र्व बैंक के ई कुबेर पर आधारित है। बताया मनरेगा वेबसाइट और स्पर्श पोर्टल के बीच आवश्यक तकनीकी इंटीग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अब भविष्य में मनरेगा के अंतर्गत सामग्री और प्रशासनिक मद के सभी भुगतान इसी प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत पहले जनपद और विकास खंड स्तर पर बिलों की जांच कर उन्हें मनरेगा वेबसाइट पर फीड किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर से आवंटन मिलने पर एफटीओ का सृजन होगा, जिस पर जिम्मेदार डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे व बिल स्पर्श पोर्टल पर डाटा एप्रुवर व एडमिन और फिर राज्य स्तर के लॉगिन से अनुमोदित होकर नामित ड्राइंग ऑफिसर को भेजेंगे। यह प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही ट्रेज़री के माध्यम से आरबीआई खाते से भुगतान किया जाएगा। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह ने बताया जनपद स्तर पर उपायुक्त और विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी को एडमिन बनाया गया है। डाटा एप्रुवर के रूप में लेखाकार तथा डाटा ऑपरेटर की जिम्मेदारी एपीओ को दी गई है। बताया टैक्स व ईपीएफ डिडक्शन के लिए फिलहाल तकनीकी प्रावधान न होने के कारण अस्थायी व्यवस्था की गई है। शासन स्तर से जारी आदेश का शतप्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने बताया यह व्यवस्था विकसित भारत जी रामजी योजना में और पारदर्शिता लाएगी। भुगतान में किसी भी गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित हस्ताक्षरकर्ताओं की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsNew Developed Bharat Ji Ramji Scheme Revolutionizes Payments in MGNREGA
;;
;