
दीननगर में भतीजे ने चाचा को पीटा, हुई मौत
Hardoi News - ग्राम दीननगर में शराब के नशे में एक भतीजे ने अपने वृद्ध चाचा की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिसके कारण चाचा की मौत हो गई। घटना के बाद भतीजा भाग गया, जबकि स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
कछौना। ग्राम दीननगर में शराब के नशे में एक भतीजे ने वृद्ध चाचा को बुरी तरह से पीटकर मार डाला। इसके बाद भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। गांव दीननगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को ताऊ राजाराम का बेटा संतोष कश्यप शराब पीकर घर पहुंचा। अपने पिता के साथ घर में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा कर रहा था। इस बीच चीखपुकार सुनकर पिता लालता प्रसाद बड़े भाई राजाराम का बचाव करते हुए वहां पहुंचे। संतोष को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर संतोष ने लालता प्रसाद को बुरी तरह से पीट दिया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से बीच बचाव करते हुए झगड़ा शान्त कराया। पिटाई से लालता प्रसाद को गंभीर चोटें आईं। देर रात उनको तेज दर्द हुआ। परिजन इलाज को लेकर कहीं जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय कोतवाली पर तहरीर देते हुए सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




