Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsNegligence in School Leads to Mid-Day Meal Shortage in Karimnagar
 विद्यालय में अव्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी

विद्यालय में अव्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी

संक्षेप:

Hardoi News - फोटो 16 विद्यालय परिसर में उगी खड़ी घासबेनीगंज, संवाददाता। विकास खंड अहिरोरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमनगर में शिक्षकों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नियमित रूप से मिडडेमील...

Nov 09, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

फोटो 16 विद्यालय परिसर में उगी खड़ी घास बेनीगंज, संवाददाता। विकास खंड अहिरोरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमनगर में शिक्षकों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नियमित रूप से मिडडेमील न बनवाने का आरोप लगाए। बीईओ ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में कई शिक्षक आए दिन अनुपस्थित रहते हैं। इसके कारण बच्चों का मिड डे मील भी रोजाना नही बनाया जाता है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में कुल 12 बच्चे पहुंचे। बच्चों ने बताया कि रोज खाना बनता ही नहीं है। बिद्यालय की रसोइया सरोज ने बताया कि रसोई में आंटा और गैस सिलेंडर नही था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसीलिए एक सप्ताह से खाना नही बन रहा था। बृहस्पतिवार को दाल चावल बनाया गया। अभिभावकों ने बताया कि इस बिद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिली है कि लापरवाही काफी चल रही है। मैने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित में रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही प्रधानाध्यापक पर करवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान खलील अहमद ने बताया कि मैंने कई बार मिडे मील और बच्चों की शिक्षा के प्रति शिक्षा विभाग से गुजारिश की है। लेकिन शिक्षा विभाग कोई उचित कदम ना उठाकर छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट कर रहा है। लगभग 69 बच्चे स्कूल में बताए गए हैं लेकिन मात्र 12 बच्चे मौजूद होना एक बहुत बड़ी लापरवाही या उदासीनता दर्शाती है।