राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण पर दिया जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। अपर जिला जज एवं रा

राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण पर दिया जोर

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र प्रताप ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव एवं सिविल जज (सीडी) स्मिता गोस्वामी ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों के मुकदमे लगाए गए हैं। इनके बड़ी संख्या में निस्तारण होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले की सभी बैंकों को भी लोक अदालत में शामिल किया गया है।

बैंकों की ओर से संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने मुकदमों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए लोक अदालत में अवश्य पहुंचें। ई-चालान मामलों का भी निस्तारण लोक अदालत में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल वाद तथा राजस्व वाद सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।