Hardoi News: हादसे में डीसीएम चालक पर मुकदमाा दर्ज

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: पाली, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को हुए हादसे में दो युवकों की मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर डीसीएम के रजि

Hardoi News: हादसे में डीसीएम चालक पर मुकदमाा दर्ज

Hardoi News: पाली। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को हुए हादसे में दो युवकों की मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर डीसीएम के रजिस्ट्रेशन नम्बर और अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला काजी सरांय निवासी मनोज ने शुक्रवार को बताया कि 10 सितंबर 2026 को उसका भाई अनुज, पड़ोस का नन्हे भैया, और पवन ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट की ईंट लेकर जलालाबाद गए थे। जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस वे सड़क मार्ग से घर वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर पवन चला रहा था। अनुज और नन्हे भैया बैठे थे। हाईवे पर पोल संख्या 280 के पास पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।

हादसे में अनुज और नन्हे की मौके पर मौत हो गई। पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन को एम्बुलेंस से पाली पीएचसी भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर विजय मिश्रा ने बताया कि डीसीएम और अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: हादसे में डीसीएम चालक पर मुकदमाा दर्ज