Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsMysterious Death of Jyoti Devi in Hardoi Family Suspects Murder
झाड़ियों में पड़ा मिला युवती का शव,  हत्या का आरोप

झाड़ियों में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में माधौंगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गुलाब नगर निवासी ज्योति देवी का शव पंचायत भवन के पास झाड़ियों में मिला। उसकी मां ने बताया कि ज्योति नौकरी की तलाश में घर से निकली थी और उसके साथ एक युवक था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 16, 2025 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। जिले में माधौंगंज थानाक्षेत्र के ग्राम गुलाब नगर निवासी जीत बहादुर की पुत्री ज्योति देवी का शव मंगलवार सुबह पंचायत भवन के पास खड़ी झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा समेत सीओ बिलग्राम, फोरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। मृतका की मां बिजरानी ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे उसकी पुत्री संडीला में नौकरी की तलाश में घर से निकली थी। कुछ दूरी तक उसकी छोटी बहन छोड़ने भी गई। इसके बाद डकौली निवासी के एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर लोगों ने युवती को जाते देखा।

देर शाम तक वापसी नहीं हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात भर इधर-उधर लोग खोजते रहे पर कोई सुराग नही मिल पाया। सुबह होने पर लोगों ने पंचायत भवन के निकट झाड़ियों में युवती का शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर हत्या का संदेह है। इधर युवती जिसके साथ बाइक पर सवार होकर सण्डीला के निकली थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मृतका के पिता जीतबहादुर व मां बिजरानी हत्या होने का आरोप लगा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;