दामाद ने ससुर की हाकियों से पीट पीटकर कर दी हत्या

Feb 17, 2026 11:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - पचदेवरा हरदोई में हथोड़ा गांव के युवक मनमोहन ने अपने साले अशोक कुमार की हत्या कर दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। अशोक अपनी बहन के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी मनमोहन ने हाकियों से हमला किया। घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दामाद ने ससुर की हाकियों से पीट पीटकर कर दी हत्या

पचदेवरा हरदोई। हथोड़ा गांव की छोटी नहर मोहड़ के पास गांव के ही एक युवक मनमोहन उर्फ मन्नू ने अल्लाहगंज के मोहल्ला विकास नगर निवासी अशोक कुमार उर्फ पिन्ने पुत्र नत्थूलाल उम्र 52 वर्ष की हत्या कर दी। आरोपित रिश्ते में मृतक का दामाद है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अशोक कुमार अपनी बहन अलका देवी जो हथौड़ा गांव की निवासी हैं उनके साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल में प्रसाद चढ़ाकर वापस गांव की तरफ आ रहे थे। इसी बीच मनमोहन उर्फ मन्नू ने हाकियों से उनके सिर पर लगातार कई हमले कर दिए।

इससे अशोक कुमार उर्फ पिन्ने घायल हो गए। उन्हें इलाज हेतु लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर मनमोहन पुत्र कल्लू मृतक अशोक का सगा दामाद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पचदेवरा थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;