Hardoi News: पेड़ में रस्सी से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News: अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खसरौल में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव रस्सी के सहारे बने फंदे पर पेड़ से लटकता मिला है। युवक की मां ने

Hardoi News: पेड़ में रस्सी से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Hardoi News: अतरौली। अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम खसरौल में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव रस्सी के सहारे बने फंदे पर पेड़ से लटकता मिला। युवक की मां ने जानवर बांधने के विवाद में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। खसरौल निवासी द्वारिका की पत्नी देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के गुड्डू ने सोमवार को दिन में जानवर बांधने की बात को लेकर मेरे पुत्र अरुण से विवाद किया था। उस वक्त उसे जान से मार डालने की धमकी दी थी। बुधवार की रात नौ बजे उसका पुत्र अरुण बाग की ओर गया था।

आरोप है कि तभी गुड्डू और उनके साथी शिवशंकर, अंकित ने अरुण की हत्या कर शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया है। अरुण चार भाई मनोज, करन और तरुण में सबसे बड़ा था। इंस्पेक्टर शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: पेड़ में रस्सी से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप