डेढ़ माह पहले मुंबई गया था मैनूर, चलाता था ऑटो

May 07, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई। मुठभेड़ में ढेर हुए हत्यारोपित मैनूर के बारे में उसके भाई मैनुश खान नेहरदोई। मुठभेड़ में ढेर हुए हत्यारोपित मैनूर के बारे में उसके भाई मैनुश खा

डेढ़ माह पहले मुंबई गया था मैनूर, चलाता था ऑटो

हरदोई। मुठभेड़ में ढेर हुए हत्यारोपित मैनूर के बारे में उसके भाई मैनुश खान ने बताया कि वह घर-परिवार से ज्यादा जुड़ा नहीं रहता था। उसकी हरकतों का विरोध करने के कारण परिजनों से अक्सर नाराज रहता था। करीब डेढ़ माह पहले वह मुंबई चला गया था। वहां ऑटो रिक्शा चलाकर गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक उसके बाद से वह लापता था। उसकी गतिविधियों की कोई जानकारी परिवारवालों को नहीं थी। मैनुश खान ने बताया कि उसके परिवार में चार भाइयों में मैनूर दूसरे नंबर पर था। परिवार में पांच बहनें भी हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।

उसके पिता लंबे समय से बीमार रहते हैं, जबकि मैनूर अविवाहित था। पुलिस एनकाउंटर कार्रवाई को लेकर मैनुश खांन ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहता।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।