लापता युवक का शव गोमती नदी में पड़ा मिला, हत्या का आरोप
Hardoi News - बेनीगंज के महडौरा निवासी 31 वर्षीय प्रभात उर्फ पिंटू का शव गोमती नदी में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वह एक अप्रैल को काम के लिए बरगदिया गया था और एक दिन बाद लापता हो गया था। पुलिस ने...

बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महडौरा निवासी युवक का शव गोमती नदी में पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। गांव महडौरा निवासी 31 वर्षीय प्रभात उर्फ पिंटू घर से एक अप्रैल को काम करने के लिए बेनीगंज के बरगदिया गांव गया था। वहां से एक दिन बाद लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर पता नहीं चला है। इस पर उसके छोटे भाई अनिल ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इससे पता लगा कि जहां काम कर रहा था वहां से नहाने के लिए गोमती नदी पर गया था पर वापस नहीं आया है।
इस पर पुलिस ने गोताखोरों और जाल बिछाकर नदी में तलाश का प्रयास किया। मंगलवार को उसका शव बरामद हो गया है। परिवारी जनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण बली सिंह ने बताया की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के भाई ने बरगदिया गांव के ही लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिवार में मृतक के दो भाई और चार बहन है। दो बहने बड़ी हैं। तीसरे नंबर पर मृतक था। उसका कुछ दिमाग भी कमजोर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।