1.40 करोड़ से सिलवारी में बनेगा जनपद का पहला उत्सव भवन
Hardoi News - सवायजपुर में ग्राम पंचायत सिलवारी में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक उत्सव भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ। सांसद और अन्य अधिकारियों ने नींव रखी। विधायक ने कहा कि यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण होगा और ग्रामीण विकास की नई संभावनाएं खोलेगा।
सवायजपुर। विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत सिलवारी में हरदोई जनपद का पहला अत्याधुनिक उत्सव भवन बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। सांसद जय प्रकाश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती तथा सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विधिवत पूजन-अर्चन कर उत्सव भवन की नींव रखी।शिलान्यास समारोह में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, भरखनी ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह, अनिल सिंह राजपूत, गन्ना समिति रूपापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक द्विवेदी, कांट्रेक्टर संघ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश कुमार त्रिपाठी, अमित गुप्ता, दीपांशू सिंह सोमवंशी सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।उत्सव
भवन की नींव रखने के बाद विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। ग्रामीणों ने उत्सव भवन निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भवन बनने से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


