Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsModern Electric Bus Services and Charging Stations Introduced in Hardoi UP
हरदोई परिक्षेत्र में शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

हरदोई परिक्षेत्र में शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई, उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कई बस स्टेशनों पर चार्जिंग यूनिट लगाने की योजना बनाई है। ये सुविधाएं पाली, पुवायां, तिलहर, कटरा, और अन्य स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मिलेंगे।

Dec 10, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई परिक्षेत्र में बस सेवाओं को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारत सरकार के सहयोग से अब परिक्षेत्र के कई बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ये चार्जिंग सुविधाएं पाली, पुवायां, तिलहर, कटरा, पिसावां, बिसवां, अल्लाहगंज, जलालाबाद, बंडा, कांट और मोहम्मदी बस स्टेशनों पर स्थापित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि इन चार्जिंग यूनिट्स का उपयोग केवल निगम की इलेक्ट्रिक बसें ही नहीं, बल्कि बस अड्डे पर आने वाले दो पहिया और चार पहिया निजी इलेक्ट्रिक वाहन भी कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए न्यूनतम निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। हरदोई रीजन में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत शाहजहांपुर डिपो से होने जा रही है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। शुरुआती चरण में शाहजहांपुर से कानपुर एवं लखनऊ बाया हरदोई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू किए जाने की कवायद की जा रही है। इस सेवा के संचालन से जनपद हरदोई के यात्रियों को अधिक आरामदायक, शांत और पर्यावरणहितैषी यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। परिवहन निगम के प्रभारी आरएम रमेश कुमार ने बताया आने वाले महीनों में हरदोई क्षेत्र में और भी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को व्यापक प्रोत्साहन मिल सकेगा। यह कदम हरदोई क्षेत्र को हरित परिवहन की दिशा में एक बड़ा बदलाव देने वाला साबित होगा।