सहगवां में मोबाइल स्टेटस को लेकर विवाद

Mar 03, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई। हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां में मोबाइल स्टेटस लगाने

सहगवां में मोबाइल स्टेटस को लेकर विवाद

हरदोई। हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवां में मोबाइल स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गाली गलौज करने और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ग्राम सहगवां निवासी नरेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरे भाई रितिक ने सोमवार को अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगाया था। सोमवार की शाम पांच बजे मेरा भाई रितिक जब शौच के लिए खेतों की ओर गांव के पूरब जा रहा था। तभी उसी स्टेटस की रंजिश को लेकर एक अन्य पक्ष के लोगों ने रितिक को पीटा।

गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मोबाइल पर स्टेटस को लेकर दोनों में विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।