छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
Hardoi News - हरदोई, संवाददाता।जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकत

हरदोई। जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले के थाना सुरसा, बिलग्राम और पाली क्षेत्र में टीमों ने गांव व शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। थाना सुरसा की टीम ने ग्राम गोरही में पंपलेट वितरित कर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा व महिला हेड कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला मौजूद रहीं। वहीं, थाना बिलग्राम की टीम ने बीजीआरएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के उपाय बताए। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक हेमलता, महिला आरक्षी सीमा, आरक्षी अंशुल व धर्मेंद्र शामिल रहे। थाना पाली की टीम ने कस्बे में बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूकता अभियान चलाया। महिला आरक्षी संगीता चौहान व प्रियंका उपाध्याय ने साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


