कंपनी गार्डन जाने की बात कहकर निकला इंटर का छात्र लापता

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के पिहानी चुंगी निवासी इंटर के छात्र हर्षित त्रिपाठी संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। रविवार रात कंपनी गार्डन जाने के लिए निकले हर्षित देर रात तक नहीं लौटे। परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंपनी गार्डन जाने की बात कहकर निकला इंटर का छात्र लापता

हरदोई, संवाददाता। शहर के पिहानी चुंगी निवासी इंटर के छात्र हर्षित त्रिपाठी के संदिग्ध हालात में लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। रविवार रात घर से कंपनी गार्डन जाने की बात कहकर निकला छात्र देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक, हर्षित घर से निकलते समय अपना मोबाइल भी साथ नहीं ले गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क कर उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

हर्षित के पिता विमलेश त्रिपाठी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार हर्षित शांत और मिलनसार स्वभाव का छात्र है। उसके अचानक लापता होने से क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि छात्र के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा परिवार को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।