Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsMissing Person Report Filed in Hardoi Multiple Criminal Cases Registered
 संक्षेप कालाम क्राइम की खबरें

संक्षेप कालाम क्राइम की खबरें

संक्षेप: Hardoi News - हरदोई में, कृष्ण कुमार ने अपने मानसिक रूप से बीमार पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा, एक कैंसर मरीज ने पड़ोसी पर उसकी छत से अनाज चुराने का आरोप लगाया है। चार लोगों पर कब्जे के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक दंपति पर पत्नी को गाली देने के मामले में भी कार्रवाई शुरू की गई है।

Sun, 9 Nov 2025 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हरदोई। कोतवाली शहर के मोहल्ला इदरीश गंज निवासी कृष्ण कुमार ने कोतवाली शहर में तहरीर दी बताया कि 5 नवंबर को समय करीब 11:00 बजे मेरे पिता शंभू दयाल जोकि मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। वह कहीं चले गए हैं। काफी कुछ खोज पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं चली। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदकी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छत पर रखा अनाज चुराने पर लिखाई रिपोर्ट हरदोई। शहर के मोहल्ला कृष्णनगरिया बाबा मंदिर निवासी अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि वह कैंसर का रोगी है। पड़ोसी आकाश सक्सेना ने अक्टूबर महीने में उसकी छत पर रखा सरसों, गेहूं व धान को चोरी कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। आठ नवंबर को आरोपित आकाश दुबारा छत पर पहुंच गया। उसे देखा तो टोका गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दंपति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव हबीबपुर मजरा चितराई निवासी राम प्रकाश ने गांव के ही कमलेश, बालक राम कमलेश की पत्नी नाम अज्ञात व शिवानी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया की उसकी खाली पड़ी जमीन पर आरोपित लोग कब्जा कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामले की जांच की जा रही है। पत्नी को गाली देने से किया मना तो कर दी पिटाई हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोढ़वा गांव झांसी वासुदेव ने पांच नवंबर को कोतवाली देहात में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सुबह छह बजे उसकी पत्नी जानवरों को चारा डालने गई थी। तभी गांव के सुनील जंडैल व अखिलेश ने बेवजह उसकी पत्नी को गाली गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।