कछौना में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
छात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारछात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारछात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारछात्रा संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारछा

कछौना। पुलिस टीम ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी पर मामला दर्ज कराया था। कस्बे के नई कॉलोनी निवासी अदनान के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा के पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को स्थानीय पुलिस टीम ने आरोपी युवक अदनान को सुठेना पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


