ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईप्रवासी ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

प्रवासी ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

नाराज होकर मायके जा रही महिला को पीछे से जाकर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद प्रवासी युवक ने भी गांव के बाहर ही एक जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर...

प्रवासी ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 12 Jul 2020 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नाराज होकर मायके जा रही महिला को पीछे से जाकर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद प्रवासी युवक ने भी गांव के बाहर ही एक जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मझरा गांव निवासी अशोक जम्मू में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 1 महीने पहले वापस अपने गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक अशोक शराब का आदी है। जिसे लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। शनिवार की शाम को अशोक शराब पीकर घर आया। पत्नी सावित्री ने इसका विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगा। रविवार को फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सावित्री अपने मायके जाने के लिए पैदल पिहानी थाना के बतैहिइया गांव निकल पड़ी। गांव से करीब 100 मीटर दूरी पर सावित्री पहुंची थी। तभी पीछे से पति कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। उसने पत्नि के सिर पर हमला कर दिया। इससे सावित्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद अशोक ने कुछ ही दूरी पर जामुन के पेड़ से फांसी लगा ली। इस बात की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अशोक को फांसी के फंदे से उतारा गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले की जानकारी पाकर बेहटागोकुल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। अभी तक किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें