अनंगपुर में लगेगा विद्युत समाधान मेगा शिविर आज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हरदोईपचदेवरा में विद्युत विभाग 10 बजे से 5 बजे तक बिजली समाधान मेगा शिविर आयोजित करेगा। उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान मौके पर करा सकेंगे। शिविर में नए कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर और अन्य तकनीकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने की अपील की गई है।

पचदेवरा। विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को बिजली उपकेंद्र अनंगपुर परिसर में बिजली समाधान मेगा शिविर लगेगा। शिविर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। शिविर में नए कनेक्शन, बिल संशोधन, खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर, भार वृद्धि, नेट मीटरिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है। अवर अभियंता भैयालाल पाल ने बताया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


