हाईटेंशन लाइन से लगी आग, किसानों की गेहूं फसल राख
Hardoi News - संडीला के ग्राम सभा रामपुर आसू में मंगलवार को गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। आग ने कई किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाया, जिससे 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
संडीला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर आसू में मंगलवार को गेहूं के खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कई किसानों की खड़ी व कटी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान विकास यादव के अनुसार इस आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल ने करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की फसल जलने का आकलन किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के चलते आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
इससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


