Hardoi News: जन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धरा का श्रंगार
Hardoi News: जन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धरा का श्रंगारजन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धरा का श्रंगारजन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धर

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। आज पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के लिए "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान का उत्सव मनाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद में 85 लाख 13 हजार 700 पौधे रोपे जाएंगे। धरा के श्रंगार के इस उत्सव को जन जन से जोड़ने और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने वन विभाग सहित 24 अन्य विभागों को दायित्व सौंपा है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि "एक पेड़ माँ के नाम" काअभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृत्व के सम्मान का भी संदेश देता है। अभियान की सफलता के लिए उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण सुनिश्चित कर हरदोई को हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता इस अभियान की सफलता की कुंजी होगी तथा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने की तैयारी
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही तैयारी की जा चुकी है, गड्ढे खोदे जा चुके हैं। वन विभाग को 22 लाख 99 हजार, ग्राम्य विकास विभाग को 33 लाख 68 हजार, कृषि विभाग को 10 लाख 41 हजार, उद्यान विभाग को पांच लाख 20 हजार, पंचायती राज विभाग को तीन लाख 69 हजार, राजस्व विभाग को दो लाख 60 हजार, पर्यावरण विभाग को दो लाख 52 हजार, नगर विकास विभाग को 69 हजार 700, उद्योग विभाग को 40 हजार 800, उच्च शिक्षा विभाग को 36 हजार 700, बेसिक शिक्षा विभाग को 33 हजार, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 28 हजार 800, पुलिस विभाग को 26 हजार 800, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को 22 हजार, लोक निर्माण विभाग को 20 हजार 600, स्वास्थ्य विभाग को 19 हजार, सहकारिता विभाग एवं विद्युत विभाग को 16 हजार 900-16 हजार 900, पशुपालन विभाग को 16 हजार, रेलवे विभाग को 14 हजार, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को 11 हजार 200, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 9 हजार, श्रम विभाग को सात हजार 400 तथा परिवहन विभाग को पांच हजार 600 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
अभियान का उद्देश्य
प्रशासन का लक्ष्य है कि अभियान के माध्यम से जनपद में हरित आवरण बढ़ाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।
सेटेलाइट से निगरानी
इस बार रोपे गए पोधों की निगरानी सेटेलाइट से की जाएगी सभी विभागों को पौध रोपण स्थल की जियो टैग फोटो अपलोड करनी होगी। वन विभाग नोडल विभाग की भूमिका में रहेगा। पौधारोपण स्थल के स्थलीय सत्यापन के साथ ही सेटेलाइट के माध्यम से पौधों की सुरक्षा और उनकी देखरेख की जाएगी। मौसम की प्रतिकूलता व अन्य कारणों से सूखे पौधों को दोबारा से लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


