ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईदीप पर्व को लेकर गुलजार होने लगे बाजार

दीप पर्व को लेकर गुलजार होने लगे बाजार

दीप पर्व को लेकर शहर की बाजारें पूरी तरह गुलजार होने लगी हैं। पूजन सामग्री से लेकर गिफ्ट आइटमों व कपड़ों से लेकर स्वीट डिशों के विभिन्न आइटम इन दिनों बाजार में धूम मचाए हुए है। वहीं नमकीन आइटमों से...

दीप पर्व को लेकर गुलजार होने लगे बाजार
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईSun, 20 Oct 2019 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दीप पर्व को लेकर शहर की बाजारें पूरी तरह गुलजार होने लगी हैं। पूजन सामग्री से लेकर गिफ्ट आइटमों व कपड़ों से लेकर स्वीट डिशों के विभिन्न आइटम इन दिनों बाजार में धूम मचाए हुए है। वहीं नमकीन आइटमों से लेकर विभिन्न प्रजातियों के बिस्कुट व अन्य आइटम से दुकानें सज गई हैं।

श्रद्धा और भक्ति के साथ खुशी और उल्लास का पर्व दीपावली का पर्व सदियों से पूरी धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि त्रेता युग में लंकापति रावण का वध करने के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम दीपावली के ही दिन अयोध्या को वापस आए थे। उसी दौरान अयोध्यावासियों ने उनका दीप जलाकर और पटाखे छुटाकर जोरदार स्वागत किया था। तभी से यह पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू समाज का सबसे बड़ा व लोकप्रिय पर्व होता है। जो पूरे पांच दिनों तक चलता है। यानि धरतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। पहले दिन धनतेरस का बाजारों का होता है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीददारी काफी शुभ मानी जाती है। अगले दिन को नरक चर्तुदशी कहा जाता है। इसे छोटी दीवाली भी कहते हैं। इस दिन घरों दरिद्रता को नाली के रास्ते से बहाक र परम्परा निभाई जाती है। तीसरा दिन दीपावली का होता है यह दिन लक्ष्मीजी की पूजा का होता है। घरों व प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजा-अर्चना करके दीप जलाकर लक्ष्मी माता का आवाहन किया जाता है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है हालांकि यह त्योहार द्वापर युग से सम्बन्धित होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवधर्नवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर रक्षा की थी। पांचवें दिन भाई और बहनों के बीच के अटूट रिश्ते का अनोखा पर्व भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लम्बी उम्र के लिए कामना करती है तो वहीं भाई अपने बहनों की ता उम्र रक्षा का वादा करते हैं। इस बार यह पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर जोरदार तैयारियों का दौर जारी है। शहर की बाजारें पूरी तरह गुलजार हो गई है। हर और भीड़-भाड़ ही नजर आ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें