Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsMallawan Police Raids Restaurant Two Girls and Young Men Detained
रेस्टोरेंट में दो युवक संग मिलीं दो छात्राएं, कालेज से कटा नाम

रेस्टोरेंट में दो युवक संग मिलीं दो छात्राएं, कालेज से कटा नाम

संक्षेप:

Hardoi News - मल्लावां में पुलिस ने इंटर कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा, जहां दो छात्राएं और एक छात्र के साथ एक युवक को पकड़ा गया। सभी को कोतवाली लाया गया और उनके अभिभावकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Sat, 29 Nov 2025 04:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

मल्लावां। स्थानीय लोगों की सूचना पर मल्लावां पुलिस ने इंटर कॉलेज के पास स्थित रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां से दो छात्राएं एक छात्र व एक मल्लावां कस्बा के एक युवक को पकड़ा गया। सभी को कोतवाली लाया गया। हिदायत देने के बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर छात्राओं को सुपुर्दगी में दिया गया। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार को स्थानीय कुछ लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को एक इंटर कॉलेज के पास स्थित रेस्टोरेंट में छात्रा व युवकों के होने की सूचना दी। इस मामले में मल्लावा पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां से इंटर के एक छात्र , दो छात्राएं और मल्लावां कस्बा के एक युवक को पकड़ा गया। सभी को कोतवाली लाया गया। जहां पर हिदायत देने के बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकले लग रही हैं। वहीं मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया लोगों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट में छापा मारा गया था। वहां से दो छात्राएं एक छात्र व एक युवक को हिरासत में लिया गया था। सभी को हिदायत देने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।