Hardoi News: हरदोई में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
Hardoi News: हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 13 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार थाना प्रभारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण के बाद नई तैनातियां की गई हैं। निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा, समर बहादुर सिंह और अन्य को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार थाना प्रभारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। तबादला सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा को पाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह को सांडी थाने की पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के वाचक निरीक्षक श्याम नारायण सिंह को पिहानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को बेनीगंज थाने की कमान मिली है।
साइबर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक शिवाकांत पांडेय को अतरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि अतरौली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को मल्लावां भेजा गया है। मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। उपनिरीक्षकों में मझिला के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। रेलवेगंज चौकी प्रभारी राजकुमार सरोज को माधौगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि माधौगंज के थानाध्यक्ष विजय कुमार को रेलवेगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हरियावां के थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह को मझिला भेजा गया है। गोपामऊ चौकी प्रभारी रितेश चौहान को पदोन्नत कर हरियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मल्लावां के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशांत द्विवेदी को बघौली थाने की कमान सौंपी गई है।


