पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
हरदोई में पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कई थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

हरदोई, संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक सतीश चन्द्र को थाना अतरौली से थाना बेनीगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज से बेहटा गोकुल भेजा गया है। निरीक्षक राकेश सिंह यादव को लोनार से पचदेवरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक इख्तियार हुसैन को टड़ियावां थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज कुमार सिंह को गैंगस्टर प्रकोष्ठ से अतरौली थाना भेजा गया है।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा को सुरसा से लोनार थानाध्यक्ष बनाया गया है।उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा को रेलवेगंज चौकी प्रभारी से सुरसा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरी को बेहटा गोकुल से पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह को पुलिस लाइन से रेलवेगंज चौकी प्रभारी, कोतवाली शहर नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


