आठ न्यायाधीश आएंगे छह जाएंगे, ट्रांसफर सूची जारी

Apr 05, 2026 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई न्यायाधीश अन्य जनपदों से हरदोई आ रहे हैं, जबकि कुछ का तबादला किया गया है। अपर जिला जज सुनील कुमार सिंह का स्थानांतरण बिजनौर हुआ है। सभी न्यायाधीशों को 15 अप्रैल तक कार्यभार छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

आठ न्यायाधीश आएंगे छह जाएंगे, ट्रांसफर सूची जारी

हरदोई। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी वार्षिक स्थानांतरण सूची के बाद जिले की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर कई न्यायाधीश हरदोई आ रहे हैं, जबकि यहां तैनात कुछ न्यायाधीशों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। अपर जिला जज कैडर के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह का स्थानांतरण बिजनौर कर दिया गया है। वहीं बरेली से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एटा से दिनेश गौर, सोनभद्र से शैलेंद्र यादव, प्रयागराज से फारूक इनाम सिद्दीकी तथा गाजियाबाद से परमेंद्र कुमार हरदोई आ रहे हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रवीण कुमार गौतम का स्थानांतरण कासगंज कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर मिर्जापुर से आनिमा मिश्रा यहां तैनात होंगी।

सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में राकेश चौरसिया को ग्राम न्यायालय सण्डीला में तैनाती मिलेगी। वहीं मोहम्मद जीशान खान को सोनभद्र, नेगी चौधरी को रामपुर, संदीप मणि त्रिपाठी को बस्ती तथा प्रियंका चौधरी को मथुरा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा बनारस से आ रहे प्रियल शर्मा को सवायजपुर ग्राम न्यायालय में तैनात किया जाएगा। सभी स्थानांतरित न्यायाधीशों को 15 अप्रैल तक वर्तमान कार्यभार छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।