धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

Apr 05, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - माधौगंज में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कश्यप समाज का स्वागत किया और महर्षि कश्यप के योगदान का वर्णन किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ और कई प्रमुख व्यक्तियों ने महर्षि के तप और त्याग पर प्रकाश डाला।

धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

माधौगंज। कस्बे के संकेत कुश गेस्ट हाउस में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहे, जिनका कश्यप समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग कश्यप गोत्र से जुड़े हैं। उन्होंने महर्षि कश्यप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनके योगदान को शब्दों में बयां करना कठिन है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जनहितकारी बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि के तप, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक जिला साधन सहकारी समिति के डायरेक्टर रामू कश्यप की सराहना की गई। इस अवसर पर कैलाशनाथ गुप्ता, सुधीर कश्यप, राजेश वर्मा, सूरज राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विमल किशोर पाठक ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।