लाखों की चोरी नही खोल पाई पुलिस, लगा दी एफआर
हरदोई, संवाददाता। 16 महीने पहले लोनार कोतवाली के ठीक पीछे हुई लाखो की चोरी का खुलासा लोनार पुलिस नही कर पाई। इस चोरी में 5 विवेचक बदल गए फिर भी खुलासा

हरदोई, संवाददाता। 16 महीने पहले लोनार कोतवाली के ठीक पीछे हुई लाखो की चोरी का खुलासा लोनार पुलिस नहीं कर पाई। इस चोरी में पांच विवेचक बदल गए फिर भी खुलासा नहीं हुआ। आखिर में इस मामले में एफआर लगा दी गई। इस मामले में पीड़ित परिवार काफी परेशान है पीड़िता ने पुनः विवेचना कराए जाने की मांग की है। 10 दिसंबर 2024 को लोनार कोतवाली के ठीक पीछे गुड्डू सिंह के यहां शादी थी। वहां पर इनकी रिश्तेदार महोलिया शिवपार निवासी मनोरमा सिंह आई हुई थी। इनकी बैग में लगभग 50 लाख के जेवर रक्खे हुए थे। बो इनके जेवर किसी ने गायब कर दिए।
मनोरमा सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मैने थाने पर दी तो मेरा मुकदमा नहीं लिखा गया उसके बाद तत्कालीन एसपी के आदेश पर 8 दिन बाद मेरा मुकदमा लिखा गया। इस मामले में लोनार पुलिस लगातार ढील डाले रही। सबसे पहले इस मामले में थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी, विवेक वर्मा, अजय कुमार गौतम, प्रेम सागर सिंह ने विवेचना की। फिर भी चोरी का खुलासा नही हुआ। आखिर में इसमे एफआर लगा दी गयी। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगण लोनार गांव के रहने वाले है जिसके चलते विपक्षीगण का थाने पर आना जाना रहता हैं। थाने पर विपक्षीगण का दबाव बना हुआ हैं। जिससे मेरे मुकदमें में स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि मेरे मामले में पुलिस ने मनमानी करते हुए एफआर लगा दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


