स्कूल में चलाया कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

Feb 09, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - संडीला में प्राथमिक स्कूल भदेहना में कुष्ठ रोग पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने चार्ट और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कुष्ठ रोग अधिकारी प्यारेलाल ने रोग के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने भेदभाव न करने की अपील की।

स्कूल में चलाया कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

संडीला। क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल भदेहना में कुष्ठ रोग पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्रों ने चार्ट, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सीएचसी के कुष्ठ रोग अधिकारी प्यारेलाल ने रोग के लक्षण, पहचान, संक्रमण की स्थिति, सहित अन्य जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस रोग का इलाज करने से यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न किया जाए। उन्हें सदैव सम्मान की नजर से ही देखा जाना चाहिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नारायण लाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।