सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जनता इंटर कॉलेज की जांच शुरू
Hardoi News - सवायजपुर के भोपतपुर नगला स्थित जनता इंटर कॉलेज पर वाईएल वर्मा द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। 1975 में लगभग सवा छह बीघा भूमि पर विद्यालय का निर्माण किया गया था। नायब तहसीलदार ने भूमि का चिन्हांकन किया और इसे पुनः नवीन परती में दर्ज कराने की रिपोर्ट भेजी।

सवायजपुर। भगवान श्रीराम माता कौशल्या और अश्वमेध यज्ञ के लिए विषवमन करने वाले वाईएल वर्मा की मुसीबतें कब होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। क्षेत्र के भोपतपुर नगला स्थित जनता इंटर कॉलेज पर सरकारी भूमि कब्जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाई एल वर्मा द्वारा वर्ष 1975 में ग्राम समाज की करीब सवा छह बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर विद्यालय का निर्माण कराया गया। रविवार को नायब तहसीलदार राजेश पटेल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि का चिन्हांकन किया। जांच के दौरान गाटा संख्या 877 में करीब 45 वर्गमीटर लगभग सवा छह बीघा सरकारी भूमि पर विद्यालय का कब्जा पाया गया।
बताया गया कि यह भूमि पहले नवीन परती के रूप में दर्ज थी, लेकिन बाद में मतरुक हो गई। इस पूरे प्रकरण में तहसील प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है और यह जांच का विषय बना हुआ है कि आखिर जमीन का दर्जा कैसे बदला गया। नायब तहसीलदार राजेश पटेल ने बताया कि भूमि को पुनः नवीन परती में दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


