मनिकापुर में लीकेज की समस्या से 3000 ग्रामीण परेशान
Hardoi News - मरम्मत के लिए खोदा गया गड्ढा भी बन गया आफतप्रधान बोले जल्द समस्या का समाधान कराने को कर रहे प्रयासफ़ोटो 10-मनिकापुर गांव में रास्ते मे पाइप लाइन में ली

पिहानी, संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र के मनिकापुर गांव में बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात नही मिल पा रही है। आलम यह है कि लीकेज तो अब तक सही नही हो सका है लेकिन उसको बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी है। इससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। आलोक सिंह, साधु, श्रीनिवास, अमर सिंह आदि ने बताया कि मनिकापुर गांव के मुख्य मार्ग पर बिछी पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी का रिसाव होता रहता है। दो बार सही किया गया लेकिन अभी तक पानी का रिसाव बंद नही हो सका है।
लीकेज सही करने के लिए बनाए गए गड्ढे में भरे पानी से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। गड्ढे के चलते आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनो कस निकलना अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिकापुर के अलावा पीरपुर, बबक्करपुर, शाहपुर आदि गांवो के लोग भी इस मार्ग से गुजरते है लेकिन इन दिनों परेशानी हो रही है। होली का त्योहार सिर पर है जिससे आवागमन बढ़ा हुआ है। लेकिन न तो अभी तक लीकेज सही हो सका है और न ही गड्ढे को समतल किया गया है। प्रधान प्रतिनिधि अमिताभ पाल कहते हैं कि जिम्मेदारो से कई बार बात की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समाधान नही हो सका है। जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



