मनिकापुर में लीकेज की समस्या से 3000 ग्रामीण परेशान

Mar 02, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई के मनिकापुर गांव में पाइपलाइन में लीकेज के कारण ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है। गड्ढे के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। होली का त्योहार नजदीक है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

मनिकापुर में लीकेज की समस्या से 3000 ग्रामीण परेशान

हरदोई, संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र के मनिकापुर गांव में बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात नही मिल पा रही है। आलम यह है कि लीकेज तो अब तक सही नही हो सका है लेकिन उसको बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी है। इससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। आलोक सिंह, साधु, श्रीनिवास, अमर सिंह आदि ने बताया कि मनिकापुर गांव के मुख्य मार्ग पर बिछी पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी का रिसाव होता रहता है। दो बार सही किया गया लेकिन अभी तक पानी का रिसाव बंद नही हो सका है।

लीकेज सही करने के लिए बनाए गए गड्ढे में भरे पानी से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। गड्ढे के चलते आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनो कस निकलना अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिकापुर के अलावा पीरपुर, बबक्करपुर, शाहपुर आदि गांवो के लोग भी इस मार्ग से गुजरते है लेकिन इन दिनों परेशानी हो रही है। होली का त्योहार सिर पर है जिससे आवागमन बढ़ा हुआ है। लेकिन न तो अभी तक लीकेज सही हो सका है और न ही गड्ढे को समतल किया गया है। प्रधान प्रतिनिधि अमिताभ पाल कहते हैं कि जिम्मेदारो से कई बार बात की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समाधान नही हो सका है। जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।