भूमि विवाद में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के कुंवरपुर गांव में 26 मार्च को भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी शाहाबाद भेजा गया, जहां राधेश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भूमि विवाद में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट 26 मार्च को हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। जिनको सीएचसी शाहाबाद भेजा गया, जहां उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने विनोद की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।