Hardoi News: शाहाबाद में पेड़ उखाड़कर मारपीट किए जाने का आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हरदोईHardoi News: शाहाबाद के मोहल्ला सुलेमानी में सुरेश बाबू ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके खेत में 400 लिप्टिस के पेड़ लगाए थे, जिनको जमीनी विवाद के चलते नंदराम और अन्य लोगों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर पीड़ित को गालियां देकर मारा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Hardoi News: शाहाबाद। नगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर खेत में लगाए गए लिप्टिस के पेड़ उखाड़कर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित सुरेश बाबू के अनुसार उसने अपने हिस्से के खेत में 400 लिप्टिस के पेड़ लगाए थे। जमीनी विवाद के चलते नौ जुलाई को नंदराम नवलेश राजेश परमेश ने पेड़ उखाड़कर डाल दिए विरोध करने पर गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारापीटा। पुलिस द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर शिकायत की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


