भू विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार में मारपीट
Hardoi News - पाली के रमापुर गांव में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों में हिंसक झगड़ा हुआ। राकेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई रामप्रसाद ने उसकी फसल काटकर खेत पर कब्जा कर लिया। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
पाली। ग्राम रमापुर में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो 2 मिनट 40 सेकेंड का है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रमापुर गांव में राकेश और रामप्रसाद सगे भाई हैं। कस्बा के भगवन्तपुर मोहल्ला में रहते हैं। दोनों के बीच खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। राकेश ने आरोप लगाया है कि उसके खेत पर खड़ी गेहूं की फसल को उसके भाई रामप्रसाद ने काट लिया और खेत पर कब्जा कर लिया।
जब उसने विरोध किया तो रामप्रसाद ने अपने परिवार के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो में कुछ लोग दोनों पक्षों को समझाते हुए और मारपीट करने से रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार विवाद और झगड़ा कर चुका है। वायरल वीडियो में दर्जनभर से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच हो रहे लड़ाई झगड़े का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


