Hardoi News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे लेखपाल, लौटे फरियादी
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: टड़ियावां में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी, जिससे लोग निराश लौटे। पुलिस ने शिकायतें दर्ज की, लेकिन क्षेत्रीय लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण एक दर्जन से ज्यादा फरियादियों को सुनवाई के बिना ही लौटना पड़ा। प्रदेशव्यापी लेखपालों की हड़ताल का आरोप लगाया गया।

Hardoi News: टड़ियावां। थाना समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े मामलों में पीड़ितों की समयबद्ध सुनवाई नहीं की जा रही है। शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में पुलिस की पांच शिकायत मौके पर पहुंची पर राजस्व विभाग के करीब एक दर्जन से ज्यादा फरियादियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा, मौके पर क्षेत्रीय लेखपालों की अनुपस्थित के चलते उनकी सुनवाई नहीं की जा सकी। एसडीएम सदर आशुतोष कुमार ने बताया कि अयोध्या में एंटी करप्शन की कथित कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी लेखपालों की हड़ताल बताई जा रही।


