जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली, रंग, पिचकारी और मिठाई का किया वितरण

Mar 02, 2026 05:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - हरदोई में कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने होली के पर्व पर ग्रामसभा गुलरी पुरवा में जरूरतमंद बच्चों के साथ होली मनाई। बच्चों को रंग, पिचकारी, चिप्स, बिस्किट और पापड़ जैसी सामग्री वितरित की गई। संस्थान के सदस्यों ने इस अवसर पर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली, रंग, पिचकारी और मिठाई का किया वितरण

हरदोई। होली के पावन पर्व पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने ग्रामसभा गुलरी पुरवा में जरूरतमंद बच्चों के की मदद कर उनके साथ होली मनाई। संस्थान के सदस्यों ने गांव पहुंचकर बच्चों को अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारी के साथ ही चिप्स, बिस्किट और पापड़ आदि सामग्री वितरित की। संस्थान के आभाष कुमार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार है। कार्यक्रम में सांडी विधायक प्रभाष कुमार के पुत्र के साथ गौरव ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, नितिन, श्याम चंदेल, सोहन, हिमांशु गौतम, शिरीष राजवंशी, हर्ष सिंह और सूरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।