डीपीएसडी में संस्कार, संस्कृति और साइंस संगम
Hardoi News - बिलग्राम के डीपीएसडी पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसका विषय हमारी धरोहर और संस्कृति था। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी एन राम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह रहे। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विज्ञान मॉडलों के माध्यम से जल संरक्षण, बाल श्रम, और रिश्तों की अहमियत जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिए।
बिलग्राम। बिलग्राम स्थित डीपीएसडी पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी की थीम हमारी धरोहर, रिश्ते, संस्कृति और विज्ञान रही। जिसने दर्शकों को सोचने-समझने और जुड़ने का अवसर दिया। मुख्य अतिथि बिलग्राम उपजिलाधिकारी एन राम एवं क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह रहे। जल संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विज्ञान मॉडलों, गीत-नृत्य और नाट्य मंचन के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में माँ-पिता का महत्व, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाली हानियां, बाल श्रम, बाल संरक्षण, रिश्तों की अहमियत और हमारी सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
एक प्रस्तुति में बच्चों को ईश्वर की कृति बताते हुए बाल श्रम के विरुद्ध संवेदनशील संदेश दिया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रबंधक नितिन गुप्ता ने कहा कि संस्था का लक्ष्य है छात्र का चहुमुखी विकास हो। बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें अच्छे नागरिक बनाना ही पाठशाला का संकल्प है। विधायक आशीष सिंह सहित में कई वरिष्ठ जनों ने अपने अनुभव साझा किए। फाउंडर मैनेजर प्रदीप गुप्ता प्रिंसिपल पुष्पम गुप्ता भी मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


