गैंगरेप के दो आरोपितों को 20-20 साल कैद की सजा

गैंगरेप के दो आरोपितों को 20-20 साल कैद की सजा

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने 23 जुलाई 2019 को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों वसीम और वासिफ को जेल भेजा। न्यायालय ने दोनों को 20 साल की कठोर सजा और...

Sep 15, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई। इसमें कहा कि 23 जुलाई 2019 को वसीम और वासिफ निवासी मोहल्ला सराय मुल्लागंज ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद घर आकर उसने आपबीती सुनाई। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने दोनों को जेल भेजा। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस मामले में थाना पुलिस ने न्यायालय में सशक्त पैरवी की। एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों आरोपितों को 20-20 साल का कठोर कारावास और 25-25 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।