सिविल जज रिचा वर्मा ने संभाली सीजेएम कोर्ट
Hardoi News - हरदोई जिले में आठ न्यायाधीशों का स्थानांतरण हुआ है। नए न्यायाधीशों ने बुधवार को अपनी नई अदालतों में कार्यभार ग्रहण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन रिचा वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शामिल...

हरदोई। जनपद में कार्यरत आठ न्यायाधीशों का गैर जिला स्थानांतरण हो गया है। छह न्यायाधीश यहां आ रहे हैं। जिला जज संजीव शुक्ला के आदेश पर यहां फेरबदल हुए न्यायाधीशों ने बुधवार को अपनी नई अदालत में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जनपद में कार्यरत सिविल जज सीनियर डिवीजन रिचा वर्मा ने यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अपर सीजेएम कोर्ट संख्या एक अनीता ने यहां सिविल जज सीनियर डिवीजन का कार्यभार ग्रहण किया। उनके स्थान पर यहीं कार्यरत अपर सीजेएम कोर्ट संख्या चार स्मिता गोस्वामी को अपर सीजेएम कोर्ट संख्या एक बनाया गया है। जनपद बदायूं से स्थानांतरित होकर यहां आ रही रिचा शर्मा को अपर सीजेएम कोर्ट संख्या चार, जौनपुर से स्थानांतरित होकर यहां आ रही काव्या सिंह को अपर सीजेएम कोर्ट संख्या दो, गोरखपुर के बांसगांव से स्थानांतरित होकर यहां आ रहे सचिन वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है।
यहीं कार्यरत जुडिशल मजिस्ट्रेट नेगी चौधरी को यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी, इस अदालत में कार्यरत न्यायाधीश अमृतांशु राज को जुडिशल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अलीगढ़ के अतरौली से आए कुमार आशीष को यहां ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां कार्यरत मोहम्मद यूनुस को अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या दो बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।