बेनीगंज में पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश जारी
Hardoi News - बेनीगंज में एक पत्रकार मनोज शुक्ला पर चाचा-भतीजे के विवाद को सुलझाने के दौरान युवक ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में चाचा-भतीजे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने उतरे एक पत्रकार पर युवक ने ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्यानमन चौकी अंतर्गत ऐमा गांव निवासी पत्रकार मनोज शुक्ला 28 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने बड़े बेटे अभय शुक्ला के साथ बाइक से मीना बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। रास्ते में रावतपुर गांव के पास संजय पुत्र मूंगा अपने चाचा देशराज पुत्र नत्थादास से नशे में गाली-गलौज कर रहा था। देशराज के कहने पर मनोज शुक्ला ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी दौरान संजय ने जान से मारने की नीयत से पत्रकार के सिर पर ईंट से दो बार वार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। बेनीगंज कोतवाल ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी संजय की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


