ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईभाजपाइयों ने जितिन प्रसाद का किया भव्य स्वागत, मोदी-योगी के लगे नारे

भाजपाइयों ने जितिन प्रसाद का किया भव्य स्वागत, मोदी-योगी के लगे नारे

हरदोई | संवाददाता पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर विधायक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में...

भाजपाइयों ने जितिन प्रसाद का किया भव्य स्वागत, मोदी-योगी के लगे नारे
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईFri, 25 Jun 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई | संवाददाता

पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर विधायक राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद का भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वरिष्ठ नेता चन्द्रमोहन आहूजा, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोनी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, राजेश अस्थाना व नगर मंडल महामंत्री अमित शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बार एसोसिएशन हरदोई के महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान व भाजपा नेता अजय बाजपाई भुल्लन ने भी जितिन प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। कहा कि जितिन प्रसाद के आने से भाजपा में एक नई ऊर्जा आई है। स्वागत के दौरान भारत माता, मोदी व योगी जिन्दाबाद के जमकर नारे लगे।

जितिन प्रसाद का हुआ स्वागत:शाहाबाद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का यहां कस्बे से गुजरे तो लोगों ने कई जगह उन्हें रोककर उनका स्वागत किया। कांग्रेस का दामन छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद अपने ग्रह जनपद शाहजहांपुर जाते हुए यहां से गुज़रे तो कई भाजपा नेताओं ने शाहाबाद की सीमा में हुए प्रवेश के बाद उनका कई जगह जोरदार स्वागत किया।

पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद जैसे ही महुआटोला चौराहे पर पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्रा, अमित मिश्रा, त्रिपुरेश मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, कुलदीप, आकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा और शिखर समेत तमाम लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री महुआ टोला के बाद बस स्टैंड और फिर वे जैसे ही तहसील मुख्यालय के सामने से गुजरे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी, अधिवक्ता बृजेन्द्र अवस्थी, रमेश पाल सिंह, आशीष त्रिपाठी, अश्वनी गुप्ता, इच्छाराम पाण्डेय, प्रिंसू मिश्रा, रमलखन गुप्ता, अरविन्द वर्मा, नन्हें त्रिवेदी ने स्वागत किया।

प्रतीक चिंह देकर किया सम्मानित : लखनऊ चुंगी पर कांग्रेस छोड़कर सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला उर्फ शोले भारत माता का प्रतीक चिन्ह देकर जितिन प्रसाद को सम्मानित किया। गोपाल मिश्रा, मीना कुमारी, प्रवीण मिश्रा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें