जेवर लेकर ज्वैलर्स फरार, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के चचरापुर गांव में एक ज्वैलरी दुकान का संचालक कथित रूप से गिरवी रखे जेवर लेकर फरार हो गया है। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुकान संचालक विपिन गुप्ता, उसका पुत्र प्रिंस और मुनीम मनोज राठौर फरार हुए हैं। मामले की जांच जारी है।

जेवर लेकर ज्वैलर्स फरार, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

हरदोई, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में संचालित एक ज्वैलरी दुकान का संचालक कथित रूप से गिरवी रखे जेवर लेकर फरार हो गया। इस बात का पता लगते ही दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर डेरा डाल दिया है। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण

बताया गया कि सबरापुर निवासी विपिन गुप्ता ने करीब 10 वर्ष पूर्व चचरापुर गांव में आरएस ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली थी। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों के लोग जरूरत पड़ने पर अपने जेवर गिरवी रखकर नकदी लेते थे। फसल होने पर रकम वापस कर जेवर छुड़ा लेते थे। आरोप है कि दुकान संचालक विपिन गुप्ता, उसका पुत्र प्रिंस तथा दुकान का मुनीम मनोज राठौर रातोंरात दुकान में रखे गिरवी जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। ग्रामीणों का कहना है कि उनके लाखों रुपये मूल्य के जेवर दुकान पर गिरवी रखे थे। मामला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएचओ बसंतराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।

Voice of UP

ग्रामीणों की चिंता

कई गांवों के लोग हुए प्रभावित : ग्रामीणों के अनुसार चचरापुर, सबरापुर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों ने ज्वैलर्स के यहां अपने जेवर गिरवी रखे थे। आरोपितों के फरार होने के बाद पीड़ितों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा ज्वैलरी दुकान संचालक फरार हुआ है?
आरएस ज्वैलर्स का संचालक विपिन गुप्ता फरार हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।