सराफा व्यापारी से लूटने की वारदात में आईजी ने किया निरीक्षण
Hardoi News - हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी से जेवरों से भरा बैग लूट लिया गया। घटना के बाद आईजी किरण एस ने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस अधीक्षक को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। व्यापारी सर्वेश कुमार रस्तोगी अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला किया।

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से जेवरों से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ जोन किरण एस ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। गोपामऊ कस्बा के मोहल्ला मिश्राना निवासी सर्वेश कुमार रस्तोगी की कस्बे में सर्राफा की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने पुत्र गौरव के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने जेवरों से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रख लिया था। रास्ते में बाजार पुरवा के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और बाइक की डिग्गी से जेवरों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके का निरीक्षण किया और खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। आईजी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। पुलिस को जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


