Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsInvestigation Launched Against Rice Procurement Center Head in Hardoi for Missing Stock
धान का स्टाक कम मिलने पर केंद्र प्रभारी पर कसने लगा शिकंजा

धान का स्टाक कम मिलने पर केंद्र प्रभारी पर कसने लगा शिकंजा

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में सरकारी क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का स्टाक कम मिलने पर केंद्र प्रभारी गुरु प्रसाद के खिलाफ जांच शुरू की गई है। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान 456 कुंतल धान कम पाया। पीसीयू प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

Jan 13, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। मंडलायुक्त के निरीक्षण में सरकारी क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का स्टाक कम मिलने के मामले में आरोपित केंद्र प्रभारी पर शिकंजा कसने लगा है। कमिश्नर स्तर से भी इस मामले पर नजर रखी जा रही है। कोतवाली पुलिस भी सारे तथ्यों को खंगाल रही है। पीसीयू के जिला प्रबंधक अमित कुमार ने क्रय केंद्र मलेहरा के प्रभारी गुरुप्रसाद के खिलाफ 20 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि बी पैक्स लिमिटेड जामू विकास खंड संडीला में वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान क्रय नीति से 992 कुंतल (2480 बोरा) धान खरीदा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर निरीक्षण के दौरान उक्त केंद्र पर 456 कुंतल (1140 बोरा) धान का स्टाक कम पाया गया। धान क्रय केंद्र जामू संडीला ने 1140 बोरा धान मेसर्स गरिमा राइस मिल्स के साथ मिलीभगत करके खेल किया। शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए आफलाइन धान भेज दिया, जबकि धान ई-उपार्जन पोर्टल पर क्रय केंद्र प्रभारी की लागइन पर प्रेषण के लिए चावल मिल का नाम स्वत: प्रदर्शित होने से पहले ही भेज दिया गया। इस मामले में पीसीयू प्रबंधक अमित कुमार का कहना है कि आरोपित सचिव केद्र प्रभारी गुरु प्रसाद को निलंबित किया जा चुका है। आरोपपत्र देकर आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए एआर कोआपरेटिव को जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाल विद्यासागर पाल का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है। सबूतों का संकलन किया जा रहा है। कमिश्नर को निरीक्षण में कम मिला था धान संडीला के जामू केंद्र पर कमिश्नर वीवी पन्त अचानक दल बल के साथ पहुंचे थे। किसानों से धान खरीद का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभागीय अभिलेखों की छानबीन की। इस दौरान कमिश्नर को मौके पर धान के बोरे कम मिले थे। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मातहतों को दिए।