पुराने कामों पर मनरेगा से फर्जी मस्टररोल और मजदूरों का खुलासा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - ग्रामसभा अंटवा में मनरेगा योजना में पुराने कामों के नए मस्टररोल निकालने की शिकायत की जांच में कई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। बीडीओ काजल ने बताया कि मौके पर अभिलेख नहीं मिले और कई मजदूरों की एक ही फोटो लगाकर फर्जी एमबी बनाने के आरोप लगे हैं।

पुराने कामों पर मनरेगा से फर्जी मस्टररोल और मजदूरों का खुलासा

सांडी। ग्रामसभा अंटवा में मनरेगा योजना में पुराने कामों पर नए मस्टररोल निकाले जाने और बार-बार मजदूरों की एक फोटो की शिकायत की जांच में खुलासा हुआ है। बीडीओ काजल ने बताया कि भौतिक निरीक्षण में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। कई अभिलेख मौके पर नहीं मिले। उनका परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई होगी। विकास खण्ड की ग्रामसभा अंटवा निवासी छोटे सिंह ने बीते दिनों बीडीओ को शिकायती पत्र देकर ग्रामप्रधान और सचिव के साथ टीए की मिलीभगत से चहेते मजदूरों की एक ही फोटो लगाकर पुराने कामों के मस्टररोल निकालकर फर्जी एमबी के सहारे सरकारी धन के बंदरबांट के आरोप लगाए गए थे।

बुधवार को एपीओ सुरेन्द्र यादव और जेई करन सिंह के साथ मौके पर बीडीओ प्रधान मुलायम और सचिव श्याम कुमार गौतम और शिकायत कर्ता समेत ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचीं। मंशाराम के प्लाट से संतराम के घर तक इण्टरलाक सड़क, महेश पाल के घर से उदयपाल के घर तक बनी चकरोड और गर्रा नदी किनारे रामाधीन के खेत से अमरसिंह के खेत तक बन्धा निर्माण के अभिलेख तलब किए पर सचिव ने चकरोड की फाइल प्रस्तुत की गई। काम करने वाले मजदूरों और महिला मेट गीता को भी बुलाया गया। प्रधान की ओर से मजदूरों के बाहर काम पर जाने की बात बताई गई। महिला मेट भी काम कराए जाने के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।